February 15, 2026
Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

रुद्रपुर, 24 जून 2025 (सू.वि.)-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारी के तहत जनपद की ग्राम पंचायतों की अद्यतन निर्वाचक नामावलियों को विभागीय वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों की पारदर्शिता एवं सुगमता को ध्यान में रखते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची, मतदाता का नाम खोजे जाने तथा मतदान स्थलवार मतदाता सूची आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.sec.uk.gov.in में उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने ग्राम की मतदाता सूची वेबसाइट पर जाकर अवश्य देखें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो, तो नियमानुसार समय रहते संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करें। यह पहल मतदाता सूची की पारदर्शिता और त्रुटिरहित निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है।


जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *