Screenshot_20250627_155925_WhatsApp.jpg

काशीपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेसी नेता हरीश रावत आज काशीपुर पहुंचे। उन्होंने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मुकेश मेहरोत्रा के बाजपुर रोड स्थित प्रतिष्ठान पर जाकर स्व. मुकेश मेहरोत्रा के सुपुत्र अर्पित मेहरोत्रा को नए प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधा और कहा कि राज्य सरकार इन चुनावों को कराने से बच रही थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उसकी मंशा पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर विमल गुड़िया, महेन्द्र लोहिया, सुरेश शर्मा जंगी, ब्रह्मा पाल, जयसिंह गौतम, अलका पाल, संजय चतुर्वेदी, ब्रज शर्मा, गुरदयाल सिंह, इंदर सेठी, जितेंद्र सरस्वती, विनोद शर्मा होण्डा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, तरुण लोहनी, इंदर सिंह एडवोकेट, प्रदीप जोशी, निशित गुड़िया, इरशाद चौधरी, इरफान गुड्डू, सुभाष पाल, विजयपाल, शिवम उपाध्याय, घनानंद शर्मा , अमित रावत, ललित रावत, महेन्द्र बेदी, नौशे अली व चंद्रभान शाह आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!