Screenshot_20250629_102956_WhatsApp.jpg

उच्च न्यायालय द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से स्टे हट जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में पुनः हलचल प्रारंभ हो गई है उत्तराखंड शासन द्वारा नए चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना भी जारी हो गई है जिसके चलते सभी ग्राम सभाओं एवं ग्राम पंचायत में नेताओं ने अपनी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं इधर काशीपुर के निकटवर्ती गांव चांदपुर में भी राजनीतिक हलचल देखी जा सकती है ग्राम पंचायत चांदपुर जिसमे लगभग 1800 वोट डाले जाने हैं वहां सामान्य महिला आरक्षित सीट है यहां पूर्व में भी तारावती पत्नी कमलेश प्रधान के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं वैसे तो लगभग आधा दर्जन लोगों के चुनावी मैदान में उतरने की संभावनाएं हैं परंतु तारावती ने अभी से अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है पूर्व में प्रधान रहते गांव की समस्त समस्याओं से भली भांति तारावती परिचित हैं उनके पति कमलेश भी पूर्व में जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके हैं राजनीतिक अनुभवों के चलते कमलेश कुमार एवं उनकी पत्नी तारावती पूरी तरह इस पद के लिए सक्षम मानी जा रही हैं पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमती तारावती ने कहा कि वह यदि प्रधान पद पर चुनी जाती हैं तो गांव में कूड़े का निस्तारण महिला सुरक्षा स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक कार्य करेंगे अभी गांव में पानी की निकासी बारात घर पंचायत भवन आदि का अभाव है जिस पर सबसे पहले कार्य किया जाएगा
ज्ञात रहे पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई से 5 जुलाई तक चलेगी इस बीच कई और दिग्गज उम्मीदवारों के आने की संभावनाएं हैं अब मतदाताओं के दिल में कौन अपना घर बनाता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!