February 15, 2026
Screenshot_20250629_111140_WhatsApp.jpg

उच्च न्यायालय द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से स्टे हट जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में पुनः हलचल प्रारंभ हो गई है उत्तराखंड शासन द्वारा नए चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना भी जारी हो गई है जिसके चलते सभी ग्राम सभाओं एवं ग्राम पंचायत में नेताओं ने अपनी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं इधर काशीपुर के निकटवर्ती गांव लक्ष्मीपुर लच्छि में भी राजनीतिक हलचल देखी जा सकती है ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर लच्छी जिसमे लगभग 1300 वोट डाले जाने हैं वहां सामान्य सीट है सुनीता देवी एक शिक्षक स्नातक धारी प्रत्याशी हैं वैसे तो लगभग आधा दर्जन लोगों के चुनावी मैदान में उतरने की संभावनाएं हैं परंतु सुनीता देवी ने अभी से अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है राजनीतिक अनुभवों के चलते सुरजीत राजपूत एवं उनकी पत्नी सुनीता देवी पूरी तरह इस पद के लिए सक्षम मानी जा रही हैं पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमती सुनीता देवी ने कहा कि वह यदि प्रधान पद पर चुनी जाती हैं तो गांव में कूड़े का निस्तारण महिला सुरक्षा स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक कार्य करेंगी अभी गांव में पानी की निकासी बारात घर पंचायत भवन आदि का अभाव है जिस पर सबसे पहले कार्य किया जाएगा
ज्ञात रहे पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई से 5 जुलाई तक चलेगी इस बीच कई और दिग्गज उम्मीदवारों के आने की संभावनाएं हैं अब मतदाताओं के दिल में कौन अपना घर बनाता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *