

काशीपुर। श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, काशीपुर के लिए एक और गर्व का क्षण आया है। संस्थान के एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर के दो प्रतिभाशाली छात्रों (सोम्या अग्रवाल और जयंत पांडेय) का नैनी पेपर मिल, काशीपुर में फाइनेंस एग्जीक्यूटिव के पद पर चयन हुआ है।
संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह ने दोनों छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की मेहनत का परिणाम है।
इस प्लेसमेंट से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी कॉर्पाेरेट क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए और अधिक उत्साहित होंगे। प्लेसमेंट सेल की सक्रिय भूमिका और उद्योग से लगातार संपर्क संस्थान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
संस्थान भविष्य में भी छात्रों को बेहतर करियर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
