February 15, 2026
Screenshot_20250629_130915_WhatsApp.jpg

आज 29 जून 2025 को आपदा कंट्रोल रूम में स्थित सभागार में सांख्यिकी और आर्थिक नियोजन के क्षेत्र में अग्रणी प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल की भॉति इस साल भी 19वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री गौरव पाण्डेय, प्रभारी अधिकारी, कलैक्ट्रेट, ऊधमसिंह नगर की अध्यक्षता में जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय एवं जनपद के अन्य सभी विभागों के अधिकारियों / कार्मिकों द्वारा गोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें श्री गौरव पाण्डेय, प्रभारी अधिकारी, कलैक्ट्रेट, ऊधमसिंह नगर द्वारा सांख्यिकी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया कि 19वे सांख्यिकी दिवस 2025 की थीम राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 75 वर्ष है, भारत में साक्ष्य आधारित निर्णय लेने और शासन के नीति निर्माण में समर्थन करने वाले विश्वसनीय और समय पर सांख्यिकीय डेटा प्रदान करने में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण का महत्वपूर्ण योगदान है, इसके साथ ही जनपद में स्थित अर्थ एवं संख्या विभाग का भी सरकार के नीति निर्माण एवं आर्थिक गतिविधियों के क्रियान्वयन तथा विश्लेषण में महत्वूर्ण योगदान है।

श्री नफील जमील, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, ऊधमसिंह नगर द्वारा डाटा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया गया कि आज के समय में सरकार के

नीतियों के क्रियान्वयन एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान खोजने में सांख्यिकीय का महत्वपूर्ण योगदान है। सांख्यिकी एक शक्तिशाली उपकरण है जो हमें समाज की समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने में मदद करता है। यह विज्ञान और मानव कल्याण का आधार है। सांख्यिकी का उपयोग वैज्ञानिक प्रगति और राष्ट्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण है। हमारी दूसरी पंचवर्षीय योजना में औद्योगिक विकास पर बल दिया गया, ताकि भारत आत्मनिर्भर बने और बेरोजगारी जैसी समस्याओं का समाधान हो सके। हमारा मानना है कि यदि हम सही आंकड़ों और विश्लेषण के साथ आगे बढ़ें, तो हम अपने देश को और समृद्ध और सशक्त बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *