February 15, 2026
Screenshot_20250701_161315_WhatsApp.jpg

रूद्रपुर 01 जुलाई, 2025 (सू0वि0)- त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 को निष्पक्ष, निर्वाध सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी आरओ व एआरओ को डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मास्टर टेªनरो द्वारा द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि 02 जुलाई बुधवार से 05 जुलाई तक प्रातः 08 बजे से सांय 04 बजे तक नामांकन दाखिल होगें उसके उपरांत नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी व प्रतीक आवंटन कार्य अतिमहत्वपूर्ण है, इसलिए सभी आरओ, एआरओ हस्तपुस्तिका का अच्छे से अध्ययन कर ले। उन्होने कहा कि नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच व प्रतीक चिन्ह आवंटन में सावधानी व सतर्कता बरती जाये। उन्होने कहा कि निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण निर्वाचन कराना हम सभी का दायित्व है इसलिए सभी आरओ, एआरओ तटस्थ होकर कार्य करें। प्रशिक्षण में जो भी बाते बतायी जा रही है उन्हे गम्भीरता से ले व आरओ हैण्डबुक व पंचायतीराज एक्ट का अच्छे से अध्ययन कर ले ताकि निर्वाचन के कार्यो में कोई समस्या न आने पाये। उन्होने कहा निर्वाचन में कोई भी कानून व्यवस्था सम्बन्धि परेशानी आती है तो आरओ, एआरओ तुरन्त सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, पुलिस व कन्ट्रोल रूम को अवगत करायेगें, समस्या का तत्काल समाधान किया जायेगा। उन्होने कहा आरओ, एआरओ अपने-अपने क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें।
मॉस्टर ट्रेनर नरेश चन्द्र दुर्गापाल व जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने आरओ, एआरओ को द्वितीय प्रशिक्षण देते हुए कहा कि निर्वाचन का प्रथम चरण नामांकन से प्रतीक चिन्ह आवंटन तक अति महत्वपूर्ण होता है। उन्होने बताया कि नामांकन पत्रों को लेते समय अच्छी तरह से देखकर जमा कराये व नाम निर्देशन पत्रों को जमा करते समय तिथि व समय का अनिवार्य रूप से अंकन किया जाये। उन्होने कहा नाम निर्देशन पत्रों व उनके साथ लगे शपथ पत्रों की अच्छी तरह से जांच करें व प्रतीक चिन्ह आवंटन में भी सतर्कता बरती जाय। उन्होने कहा सभी आरओ, एआरओ नामांकन हेतु कक्षों में जो भी व्यवस्थाए करनी है सुनिश्चित कर ली जाये। आरओ, एआरओ को पीपीटी के माध्यम से विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तभ मिश्र, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, आरओ जिला पंचायत एपी वाजपेयी, आरओ आनंद सिंह नेगी, संजय कुमार छिमवाल, अरविन्द सैनी, सुशील कुमार, डॉ0 आशुतोष जोशी, शैलेन्द्र सिंह, एके जौन, सुनील जोशी, अभय सक्सेना, कल्याण सिंह, अमित भारती, राजेन्द्र कुमार सिंह, राजेन्द्र चौहान, एआरओ भानू प्रताप, रविन्द्र सिंह, विश्वविजय सिंह देव, योगेश कुमार तिवारी, कैलाश चन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र मेहरा सहित नोडल अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद थे।


जिला सूचना अधिकारी, उधमसिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *