February 15, 2026
IMG-20250703-WA0028.jpg

जसपुर कुमांऊ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा बी० एड० का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमें श्री साई शिक्षण संस्थान महुआडाबरा, जसपुर का बी०एड० प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। बी०एड० में चन्द्रिका अरोरा 79.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि वंशिका रानी 79.10 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर रहीं और शमा अंसारी 78.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ० विनोद कुमार, कौशल कुमार, अतुल शर्मा, आशी वर्मा, संदीप कुमार, राखी, सना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *