February 15, 2026
Screenshot_20250707_173150_Gallery.jpg

जसपुर यहां जिला पंचायत सदस्य के रूप में ग्राम बैल जोड़ी से अभय कुमार ने गत दिनों अपना पर्चा दाखिल कर अपनी उम्मीदवारी पर मोहर लगा दी है ज्ञात रहे 14 गांव को मिलाकर यह जिला पंचायत सीट इस बार अनुसूचित जाति में आरक्षित है नौजवान शिक्षित अभय कुमार कानून के विद्यार्थी हैं पत्रकारों से बात करते हुए अभय कुमार ने कहा कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि बड़ी गरीबों की रही है इसीलिए उनको गरीबों की समस्याओं का पूरा ज्ञान है यदि जनता ने उन पर विश्वास जताया तो वह दलितों पिछड़ों तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के जीवन में उत्थान के लिए भरसक प्रयास करेंगे बताते चलें कि इस सीट पर 6 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं अब ऊंट किस करवट बैठता है और यहां के मतदाता गांव के विकास एवं भविष्य के लिए किस पर दाव लगाते हैं यह आगे देखने वाली बात होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *