February 15, 2026
Screenshot_20250707_173233_Video-Player.jpg

ग्राम लालपुर सुल्तानगढ़ से प्रधान पद के लिए श्रीमती कोमल पत्नी विक्रांत कुमार ने भी अपनी ताल ठोक दी है अब इस सीट पर कुल मिलाकर पांच उम्मीदवार मैदान में है लगभग 2400 वोटरों वाली इस सीट पर कांटे की टक्कर होने की संभावना है पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमती कोमल ने बताया की ग्राम लालपुर और सुल्तानगढ़ में विकास कार्यों को कराए जाने की बहुत आवश्यकता है पूर्व में जो भी जनप्रतिनिधि यहां रहे उनके पास विकासवादी सोच संभवत थी ही नहीं जिसके चलते ग्रामीण इलाकों में सड़कों का अभाव है टूटी-फूटी नालियां हैं कूड़े के निस्तारण का कोई भी निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है वहीं बरसात के दिनों में गांव वासियों का जीना मुहाल हो जाता है श्रीमती कोमल ने कहा कि उनके पास में कई ऐसी विकासवादी योजनाएं हैं जिनको वह जीत के उपरांत लागू करेंगे श्रीमती कोमल के पति पूर्व में प्रधान पद के प्रत्याशी रहे थे तथा बहुत कम अंतर से चुनाव में हर का सामना करना पड़ा था इस बार यह सीट महिला आरक्षित है तो उनको एक मौका मिला है यदि क्षेत्र की सम्मानित जनता ने उनको प्रधान के रूप में चुना तो वह क्षेत्र में सड़क बिजली पानी बरसाती पानी के निकासी जैसी समस्याओं के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान तथा बच्चों की शिक्षा पर सर्वाधिक कार्य करेंगी

बाईट… कोमल, उम्मीदवार प्रधान पद ग्राम लालपुर सुलतानगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *