February 15, 2026
20250710_110104.jpg

ग्राम रजपुरा रानी मैं प्रधान पद के लिए केवल दो उम्मीदवार ही आमने-सामने आए हैं इसीलिए यहां का चुनाव बेहद रोमांचकारी होता दिखाई दे रहा है जबकि दोनों ही प्रत्याशी ग्राम चापट के ही निवासी हैं लगभग 1200 वोट वाली सीट पर केवल दो उम्मीदवारों का होना इस चुनावी जंग को बेहद दिलचस्प बनाने वाला है इस बार यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है आंकड़ों की माने तो यहां की आबादी का कुल 85 प्रतिशत मतदाता मुस्लिम वर्ग से आता है यहां युसूफ अहमद एवं नन्हे दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं युसूफ अहमद एक शिक्षित और कर्मठ युवा उम्मीदवार हैं पेशे से आर्किटेक्ट युसूफ बेहद ऊर्जावान व्यक्ति हैं यह उनका पहला चुनावी सफर है युसूफ अहमद का मानना है कि अब तक जितने भी जनप्रतिनिधि यहां पर आसीन हुए हैं उन्होंने इस ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए जो कुछ भी किया आज भी इस क्षेत्र में टूटी फूटी सड़के नालियों का अभाव सही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और पथ प्रकाश जैसे मुद्दे मुंह फैलाए खड़े हैं वहीं दूसरी ओर सही पात्रों को अंतोदय राशन कार्ड सभी प्रकार की पेंशन व अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाना भी उनके चुनावी मुद्दे में है युसूफ अहमद ने कहा कि यदि जनता ने उनका चुना तो वह गांव में बारात घर सामुदायिक भवन की स्थापना तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति में सुधार करेंगे वहीं जो भी सरकारी भूमि इस चुनावी क्षेत्र में अतिक्रमण की गई है उसको मुक्त कराकर जनता की सुख सुविधाओं में इस्तेमाल की जाएगी अभी चुनाव चिन्ह मिलने बाकी हैं इसलिए दोनों ही उम्मीदवार जनता के बीच तो जा रहे हैं अब देखना होगा की जनता किस पर विश्वास करती है और मतदाताओं का रुझान किसके सिर पर ताज रखेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *