ग्राम सभा पिपलिया जगन्नाथपुर में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के अंतर्गत प्रधान पद पर एक बार फिर श्रीमती रमनीक शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है उनके चुनावी मैदान में आते ही एक बार फिर विरोधी खेमे में खलबली सी मच गई है आपको बता दें कि इस प्रधानी सीट पर लगभग 1990 मतदाता अपने मतदान का उपयोग करेंगे प्रधान पद के लिए यहां चार प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं और सभी का रुझान यहां मुस्लिम मतदाताओं की तरफ है मुस्लिम बाहुल इस इलाके में पिछले 15 वर्षों से ग्राम प्रधानी का जिम्मा इसी शर्मा परिवार में है यहां के मतदाताओं ने सन 2008 से 2013 तक रमनीक शर्मा को ही प्रधान पद पर आसीन किया था उसके बाद सन 2013 से सन 2018 तक रमनीक शर्मा के देवर विकास शर्मा ने यहां की कमान संभाली थी उसके उपरांत पुनः 2018 से सन 2025 तक रमनीक शर्मा प्रधान बनी शैक्षिक योग्यता की बात करें तो भी रमनीक शर्मा अन्य उम्मीदवारों के मुकाबले अधिक शिक्षित एवं अनुभवी हैं उनके पास बी एड और एलएलबी की डिग्री है क्योंकि श्रीमती रमनीक शर्मा के पास 10 वर्षों का राजनीतिक अनुभव इसी प्रधानी सीट पर है इसीलिए यहां की समस्याओं से वह भरी बातें परिचित हैं रमनीक शर्मा ने पत्रकारों से रूबरू होकर कहा की नई कॉलोनी सड़कों का निर्माण व अन्य मूलभूत सुविधाएं जो कि यहां की सम्मानित मतदाताओं का अधिकार है उसके लिए वह संघर्षरत हैं और जो भी सरकारी योजनाएं केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा प्राप्त होगी इसका लाभ जन जन तक पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है 14 जुलाई को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और 24 जुलाई को मतदान दिवस है अब देखना है की क्या मतदाता एक बार फिर रमनीक शर्मा पर विश्वास करके उनके सर जीत का सेहरा बाँधगें या फिर किसी अन्य नए चेहरे पर दाव खेला जाएगा

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
