February 15, 2026
Screenshot_20250710_210726_Gallery.jpg

क्षेत्र पंचायत जगन्नाथपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए विकास शर्मा ने अपनी चुनावी ताल ठोक दी है शिक्षित सरल एवं सौम्य विकास शर्मा राजनीतिक रूप से पूरी तरह परिपक्व हैं उनके चुनावी मैदान में उतरते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई अब उनके समर्थक घर-घर जाकर उनके लिए वोट की अपील कर रहे हैं स्नातकिय शिक्षा प्राप्त विकास शर्मा 2013 से सन 2018 तक पिपलिया जगन्नाथपुर सीट से प्रधान पद पर आसीन रहे हैं वहीं उनकी भाभी रमनीक शर्मा जो निवर्तमान प्रधान है उनके कार्यकाल में भी विकास शर्मा सहयोगी के रूप में रहे हैं बताते चलें की विकास शर्मा इस चुनावी क्षेत्र में गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं समाज सेवा में वह हमेशा अग्रणी रहे हैं जिसके कारण यहां के आम जनमानस में उनकी एक बेहतरीन छवि बनी रहती है सभी धर्म एवं जाति के लोग विकास शर्मा को बेहद पसंद करते हैं जमीन से जुड़े एवं हमेशा गरीबों के पक्ष में सोचने वाले विकास शर्मा के लिए यह जीत कोई मुश्किल नहीं है लेकिन यह चुनावी जंग है मतदाता किसको अपना हीरो मानते हैं और किसको विजेता बनाते हैं यह तो भविष्य ही बताएगा परंतु जिस प्रकार विकास शर्मा के साथ आम जनमानस जुड़ा हुआ है एवं उनके भारी समर्थकों की भीड़ देखी जा रही है उससे तो यही प्रतीत होता है कि इस चुनावी जंग में जीत हासिल करना उनके लिए मुश्किल काम नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *