
काशीपुर। पुलिस ने पर्वतीय कॉलोनी चौकी प्रतापपुर क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 127 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा देवराज पुत्र सोनू सिंह निवासी ग्राम रम्पुरा काशीपुर के कब्जे से करीब 105 लीटर तथा प्रिंस पुत्र रंजीत सिंह निवासी जंगारोड मानपुर काशीपुर के कब्जे से करीब 22 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्दन सिंह, सौरभ भारती, देवेन्द्र सामन्त, कंचन कुमार पडलिया,
कांस्टेबल दर्शन सिंह, किशोर फर्त्याल, दीपक जोशी व धीरज सिंह शामिल थे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
