February 15, 2026
Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा महानगर काशीपुर द्वारा समिति के सभागार सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग पर स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें संजीव चतुर्वेदी पुत्र ओमस्वरूप चतुर्वेदी निवासी मोहल्ला ओझान के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। महासभा द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उनकी मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उनके परिजनों को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें। शोक सभा में प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी, महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, संदीप चतुर्वेदी, उप सचिव भास्कर त्यागी एडवोकेट, विमल गुड़िया, गिरीश तिवारी, बीबी भट्ट, डॉ. रजनीश शर्मा, युवा विंग के जिला अध्यक्ष शिवम शर्मा, लता शर्मा, दीपिका गुड़िया आत्रेय व प्रदीप जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *