
50% से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण
काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के बीबीए एलएलबी अंतिम सेमेस्टर के विगत दिवस आए परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन को दोहराया है। उक्त जानकारी देते हुए लॉ कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉक्टर सुधीर कुमार दुबे ने बताया कि इस वर्ष अंतिम सेमेस्टर में तीनों टॉपर्स महिला विद्यार्थी रहे हैं। इस क्रम में शुमायला परवीन ने सर्वाधिक 67.34% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं अदिति रस्तोगी 65.56% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही तो तुबा जाहिद 63.84 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में तृतीय रही । इसके अतिरिक्त कक्षा के 50% से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए हैं और शेष विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहे है । यहां बताते चले की सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के छात्र विगत कई वर्षों से लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर मेडल प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन कर रहें है यहां के विद्यार्थी खेल.शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में भी लगातार उपलब्धि हासिल कर रहे हैं । विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, निदेशक गण, प्राचार्य सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
डॉक्टर सुधीर कुमार दुबे
रजिस्ट्रार (विधि)

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
