February 15, 2026
Screenshot_20250714_201033_WhatsApp.jpg


काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विगत दिवस आए यूजी पाठ्यक्रम बी.कॉम (ऑनर्स) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि उक्त दोनों ही सेमेस्टर में विद्यार्थियों ने अपेक्षाकृत प्रदर्शन किया है इस क्रम में द्वितीय सेमेस्टर में कशिश सपरा ने सर्वाधिक 78% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया , सिमरनजीत कौर जोहल 71.4 % के साथ द्वितीय एवं मान्य कक्कड़ । 71.2% के साथ तृतीय रही तो श्रुति अग्रवाल 69.8% एवं आयुष अग्रवाल ने 69% अंकों के साथ कक्षा में क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया वहीं चतुर्थ सेमेस्टर के परिणामों में प्रगति रस्तोगी ने सर्वाधिक 79.4% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, सानिया नरूला 78.2% के साथ द्वितीय एवं वंशिका शर्मा 76.6% अंकों के साथ तृतीय रही । जबकि दिव्य शर्मा 75.8 % एवं उज्जवल रंजन पांडेय 74.2 % अंकों के साथ क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर रहे। शेष विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा है। यहां बताते चले की संस्थान के विद्यार्थी लगातार विगत वर्षों में अपनी-अपनी कक्षाओं में उच्च प्रदर्शन को दोहराते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपना स्थान सुनिश्चित कर रहे हैं।
विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, निदेशक गण, फैकल्टी एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

डॉक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *