Screenshot_20250716_224251_WhatsApp.jpg

काशीपुर ग्राम सभा लक्ष्मीपुर लच्छी मैं पंचायती चुनाव को लेकर सर गर्मियां तेज होती जा रही है मकान दुकान और चौराहों पर पोस्टरो का अंबार देखा जा सकता है और यहां की खास बात है प्रधान पद पर उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणी मुकाबला
909 वोट वाली यह छोटी सी ग्राम सभा एक बेहद महत्वपूर्ण है
यहां प्रधान पद के लिए वीर जोत सिंह ग्रेवाल के चुनावी मैदान में उतारने के बाद यहां का चुनाव और भी दिलचस्प दिखाई दे रहा है
वीरजोत सिंह ग्रेवाल जो की सुरेंद्र पाल सिंह ग्रेवाल के पुत्र हैं यहां किसी पहचान के मोहताज नहीं है ग्राफ़ियारा देहरादून से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद जीवन में गांव के विकास की भावना अलख जगाये हुए हैं बेहद शिक्षित और संपन्न परिवार से जुड़े हुए वीरजोत सिंह छात्र जीवन से ही राजनीति में हिस्सा लेते रहे हैं सन 2016 में भी उन्होंने राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से छात्र संघ के लिए अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा था पेशे से किसान वीरजोत सिंह ग्रेवाल कर्मठ और जुझारू व्यक्तित्व वाले हैं
हालांकि इस सीट पर दो अन्य उम्मीदवार प्रधान पद पर अपना नामांकन कर चुके हैं परंतु मतदाताओं की पहली पसंद वीर जोत सिंह ग्रेवाल ही बने हुए हैं यह कहना अतिशयोक्ति न होगा
पत्रकारों से रूबरू होकर वीरजोत सिंह ग्रेवाल ने कहा उनकी प्राथमिकता गांव की सड़को का निर्माण, डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था आवश्यकता अनुसार बिजली के खभों को लगवाना एवं उन पर पथ प्रकाश की व्यवस्था करना, संपूर्ण गांव को स्वच्छता अभियान से जोड़ना एवं हरा भरा रखना, तथा सरकार द्वारा जनहित कई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर लाभ दिलाना, तथा पूरे ग्रामीण क्षेत्र को नशा मुक्त करना है, उनका सपना है की ग्राम लक्ष्मीपुर लक्ष्मी को एक आदर्श गांव बनाया जाए जिसमें वहां के निवासियों को उनकी आवश्यकता अनुसार सुविधाओं को दिया जा सके
अभी चुनाव चिन्ह का आवंटन नहीं हुआ है और सभी प्रत्याशी आंख गड़ाएं चुनाव चिन्ह का इंतजार कर रहे हैं, अभी चुनावी प्रचार को रफ्तार पकड़ता बाकी है अब यह तो आने वाला समय ही बताया कि यहां के सम्मानित मतदाता किसके सर पर जीत का सहारा बांधते हैं बाहर हाल मतदाताओं के बीच में वीरजोत सिंह ग्रेवाल जिताऊ प्रत्याशी के रूप में माने जा सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!