
जसपुर श्री साईं का बीएड अंतिम वर्ष का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा बीएड का परीक्षा फल घोषित किया गया जिसमें श्री साईं शिक्षण संस्थान महुआ डाबरा जसपुर का बीएड अंतिम वर्ष का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। बीएड में शाहीन 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रही, जबकि अंशु चौहान 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर और मुस्कान रौतेला 83% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ विनोद कुमार, कौशल कुमार, अतुल शर्मा, आशी वर्मा, संदीप कुमार, राखी, सना आदि मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
