काशीपुर ग्राम गुलड़िया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक जश्न के रूप में देखा जा रहा है यहां प्रधान पद के उम्मीदवारों में अपनी अपनी की बढ़त के लिए एक गजब का उत्साह देखा जा सकता है।
वैसे तो यहां प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में है परंतु इनमें अफसाना पत्नी इंतखाब आलम मतदाताओं के बीच अधिक लोकप्रिय दिखाई दे रही हैं आपको बता दें कि यह महिला आरक्षित सीट है और यहां के 1995 वोटर किसी भी उम्मीदवार का भाग्य तय करेंगे इंटर पास अफसाना जिनका चुनाव निशान अनाज की बाली है।यहां महिलाओं में खासी पकड़ रखती हैं और उनके पति इंतखाब आलम भी ग्रामीण इलाकों में सेवा कार्यों के लिए जाने जाते हैं पत्रकारों से रूबरू होकर इंतखाब आलम ने कहा यह गांव मुस्लिम आबादी वाला गांव है तथा विकास इस गांव से हमेशा कोसों दूर रहा है यहां न शौचालय की व्यवस्था है ना ही नालियों का निर्माण हुआ है और सड़कों की हालत तो ऐसी है जिस पर पैदल चलना भी दुबर हो जाता है इंतखाब आलम ने कहा कि यदि यहां की जनता उन पर भरोसा करके उनकी पत्नी को प्रधान बनाते हैं तो उनका प्रथम लक्ष्य यहां नालियों का चौड़ीकरण करके निर्माण कराया जाएगा तथा गांव की प्रत्येक सड़क को मुख्य सड़क तक पक्का किया जाएगा शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के मुद्दों पर बड़ी गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ जो अब तक कोई भी प्रतिनिधि ग्रामीण वासियों को नहीं दिला पाए हैं। उसका लाभ जन जन तक पहुंचेगी इंतखाब आलम ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है इस बार जनता अनाज की बाली पर ही मोहर लगाएगी और उनकी पत्नी अफसाना को प्रधान पद पर सुशोभित करेंगे। मीडिया सर्वे के अनुसार श्रीमती अफसाना पत्नी इंतखाब आलम के मुकाबले में अधिक शिक्षित एवं कर्मठ दिखाई दे रही हैं और मतदाताओं का रुझान भी अफसाना बेगम खींचने में कामयाब हो रही है मतदान 28 तारीख को है अब देखना होगा किसकी होगी शेह और किसकी होगी मात।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
