February 15, 2026
Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। एक वृद्धा घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। रुद्राक्ष गार्डन गढ़वाल सभा निवासी महिपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी माता 86 वर्षीया मूंदा देवी रविवार सुबह घर से किसी को कुछ बताये बगैर कहीं चली गई है। उन्होंने अपनी माता को हर संभावित जगह तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने वृद्धा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *