
काशीपुर। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 33 लीटर कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गश्त के दौरान हेमपुर डिपो स्थित पांडे फार्म रोड से ग्राम नवलपुर थाना कुंडा निवासी राजेश कुमार पुत्र महावीर को 12 और कुंडेश्वरी रोड से ग्राम कुंडेश्वरी निवासी रजविंदर पुत्र बलवीर सिंह को 21 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों का आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चालान किया है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
