February 15, 2026
Screenshot_20250727_170245_WhatsApp.jpg

काशीपुर श्रीराम इन्स्टीटयूट ऑफ मैनेजमैण्ट एण्ड टैक्नोलॉजी के बी0 बी0 ए0, बी0 सी0 ए0 तथा बी0कॉम (ऑनर्स) प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का देवार्पण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, काशीपुर में एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण सम्पन्न हुआ। देवार्पण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के एम0 डी0 श्री अर्पण अग्रवाल ने छात्र -छात्राओं के समक्ष अपना अनुभव साझा करते हुए उन्हें सफलता का मूल मंत्र प्रदान किया। एच0आर0 मैनेजर श्री कपिल दीप प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण कराते हुए प्रोडक्शन, ऑपरेशन के साथ प्रैक्टिकल चीजों के बारे में विस्तार से बताया साथ ही कॉरपोरेट सेक्टर में होने वाले रिक्रूटमेंट और ग्रिवांस जैसे विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने वीडियो प्रस्तुतीकरण के माध्यम से छात्र छत्राओं के समक्ष इंडस्ट्री के क्रिया कलापों को साझा किया। इसके पश्चात देवार्पण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के डी0जी0एम0 फाइनेन्स श्री विवेक पाण्डे ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और कंपनी की विकास यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कंपनी की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी एवं प्रेज़न्टेशन के माध्यम से कम्पनी की विभिन्न उत्पादन से सम्बन्धित गतिविधियों एवं प्रोडक्टस के बारे में अवगत कराया। इस इंडस्ट्रीयल विजिट का आयोजन श्रीराम संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सैल के संचालक व सदस्यों द्वारा किया गया। ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सैल ने इस तरह के औद्योगिक दौरे को विद्यार्थियों की कैरिअर प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को उद्योग का वातावरण समझने व व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलती है। इस इंडस्ट्रीयल विजिट का नेतृत्व विभाग की एसोसिएट प्रोफसर डॉ० महेंद्र सिंह बोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 प्रतिभा राघव, असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर छवि बिश्नोइर्, असिस्टेंट प्रोफेसर शरद रूहेला तथा असिस्टेंट प्रोफेसर सुनीता रावत ने किया।
संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योग राज सिंह एवं प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा ने देवार्पण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, काशीपुर के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *