February 15, 2026
Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कुंडेश्वरी रोड जसपुर खुर्द स्थित एक कॉलोनी में विसत मित्तल का परिवार रहता है। रविवार की रात उनके घर में चोरी के इरादे से एक युवक घुस गया। उन्होंने बताया जब आरोपी घर में घुसा तब उनके पिता विपिन मित्तल, मां, पत्नी और दो बच्चे घर में थे। आरोपी घर के मुख्य गेट से अंदर घुसा और मां को सामने देखकर उनका गला दबाने का प्रयास करने लगा। शोर शराबा होने पर आसपास रहने वाले लोग बाहर आये तो वह भागने लगा, तब ऋषभ अग्रवाल ने उसे गेट पर पकड़ लिया। साथ ही 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *