February 15, 2026
Screenshot_20250729_095639_Gallery.jpg

अनुभा बनी तीज क्वीन

काशीपुर कुमायूँ वैश्य युवा महिला महासभा की सखियों नें तीज की पूर्व संध्या पर मेहंदी लगाने की परम्परा को मस्ती और धमाल क़े साथ मनाया। सभी सखियों नें आपस में मिलकर एकत्रित रूप से मेहेंदी लगाई नाच गाने किये व् विभिन्न प्रकार क़े game खेले।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सभी का मिलजुल कर मेहेंद लगाना रहा। कार्यक्रम में उनको बालिकाओं को मेहेंदी लगाने क़े लिये बुलाया गया जिनमें हुनर होने क़े बाद भी काम नही मिल पाता। माहौल ऐसा था मानो घर की बेटी है मेहेंदी संगीत का कार्यक्रम हो। कार्यक्रम में अनुभा को तीज क्वीन चुना गया।
इस सफल कार्यक्रम का आयोजन सुरभि बंसल, अध्यक्ष मोनिका गुप्ता, सचिव ऋतू अग्रवाल व कोषाध्यक्ष साक्षी बिन्दल क़े द्वारा किया गया।
कार्यक्रम क़े दौरान माधवी सिंघल, नीरज़ा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, नूपुर गुप्ता, रीमा अग्रवाल,रति अग्रवाल, रूचि अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, यामिनी, एकता, शालू आदि अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *