
काशीपुर। इंडिया ग्लाइकॉल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर के अग्नि एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा संयंत्र के अतिसंवेदनशील काशीपुर। इंडिया ग्लाइकॉल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर के अग्नि एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा संयंत्र के अतिसंवेदनशील क्लोरीन स्टोरेज लाइसेंस क्षेत्र में आपातकालीन योजना के तहत मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। ड्रिल के दौरान आपातकालीन सायरन बजते ही फायर वाहनों और एम्बुलेंस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की तथा दुर्घटना नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया। अभ्यास के दौरान अग्नि एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष प्रकार की क्लोरीन किट का प्रयोग कर गैस रिसाव की संभावित स्थिति से निपटने का अभ्यास किया और कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण प्रदान किया। ड्रिल का नेतृत्व वाइस प्रेसिडेंट (सस्टेनेबिलिटी) आरके शर्मा एवं फैक्ट्री मैनेजर राजेश कुमार ने किया। अभ्यास में सारंग खाती, अरुणवा सानयाल, राकेश गुप्ता, सुनीत कपिला, विक्रांत चौधरी, डॉ. गौरव मुंद्रा, मनीष चौहान, चन्दन सिंह, मनीष श्योराण, सचिन मेहरा, लोकेन्द्र, अंशित तथा क्लीयरेंट-आईजीएल ज्वाइंट वेंचर से एस. मंजूनाथ और विपुल बेलवाल सहित कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर सिटी फायर ऑफिसर चन्दन सिंह एवं अर्जुन सिंह अपनी चार सदस्यीय टीम के साथ बतौर बाहरी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने अभ्यास का अवलोकन कर कंपनी द्वारा अपनाए गए सुरक्षा मानकों की सराहना की। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल्स समय-समय पर आयोजित की जाती हैं, जिससे कर्मचारियों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता और सुरक्षा प्रक्रियाओं को और सुदृढ़ बनाया जा सके।। ड्रिल के दौरान आपातकालीन सायरन बजते ही फायर वाहनों और एम्बुलेंस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की तथा दुर्घटना नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया। अभ्यास के दौरान अग्नि एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष प्रकार की क्लोरीन किट का प्रयोग कर गैस रिसाव की संभावित स्थिति से निपटने का अभ्यास किया और कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण प्रदान किया। ड्रिल का नेतृत्व वाइस प्रेसिडेंट (सस्टेनेबिलिटी) आरके शर्मा एवं फैक्ट्री मैनेजर राजेश कुमार ने किया। अभ्यास में सारंग खाती, अरुणवा सानयाल, राकेश गुप्ता, सुनीत कपिला, विक्रांत चौधरी, डॉ. गौरव मुंद्रा, मनीष चौहान, चन्दन सिंह, मनीष श्योराण, सचिन मेहरा, लोकेन्द्र, अंशित तथा क्लीयरेंट-आईजीएल ज्वाइंट वेंचर से एस. मंजूनाथ और विपुल बेलवाल सहित कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर सिटी फायर ऑफिसर चन्दन सिंह एवं अर्जुन सिंह अपनी चार सदस्यीय टीम के साथ बतौर बाहरी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने अभ्यास का अवलोकन कर कंपनी द्वारा अपनाए गए सुरक्षा मानकों की सराहना की। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल्स समय-समय पर आयोजित की जाती हैं, जिससे कर्मचारियों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता और सुरक्षा प्रक्रियाओं को और सुदृढ़ बनाया जा सके।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
