Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। नगर के मौहल्ला महेशपुरा में एक डॉक्टर के क्लीनिक में आग लगाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया है। महेशपुरा निवासी डॉ. आमिर फैज ने तहरीर देकर कहा कि वह एक निजी अस्पताल में ईएमओ पद पर कार्यरत हैं। महेशपुरा में यूसुफ पटवारी वाली गली में अपना क्लीनिक खोलने की तैयारी कर रहे थे। क्लीनिक में करीब दो लाख रुपये का मेडिकल सामान रखा था, जिसका उद्घाटन 16 अगस्त, 2025 को होना था, लेकिन इससे पहले ही 11 अगस्त की सुबह करीब 3:38 बजे किसी ने पेट्रोल और मोबिल छिड़ककर आग लगा दी। जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक सफेद रंग कार दिखाई दी, जिस पर किसान यूनियन का स्टीकर लगा था। आरोप है कि फुटेज में कार में बैठे लोगों ने क्लीनिक में पेट्रोल डालकर आग लगाई और फिर वहां से भाग गए। डॉ. फैज ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!