February 15, 2026
Screenshot_20250816_142712_WhatsApp.jpg

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला विद्यालय में संपन्न हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम

वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय समिति और वसुधैव कुटुंबकम के सदस्यों द्वारा माँ भारती व माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। संस्थापक सदस्य व सचिव प्रियांशु बंसल जी ने बताया कि भारतीय परिवार की संकल्पना विश्व में अनोखी है। परिवार के साथ सामूहिक भोजन / जलपान का संस्कार अब अनेक परिवारों से ओझल सा हो रहा है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु वसुधैब कुटुम्बकम् अपने नाम के अनुरूप हमेशा परिवारों को जोड़ने का काम करता है। आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वसुधैब कुटुम्बकम् द्वारा अपने सदस्यों को जलपान किट का वितरण किया गया एवम सामूहिक सहभोज का आवाहन किया।
ध्वजारोहण के बाद सभी आगुंतकों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था वसुधैव कुटुम्बकम द्वारा की गयी। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल , सचिव प्रियांशु बंसल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, संस्थापक सदस्य अंकुर अग्रवाल, अनुज सिंहल, सीए सचिन अग्रवाल, राम अग्रवाल, कपिल गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अभय अग्रवाल, प्रांशु पैगिया, सुविज्ञ अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजेश जिंदल, मोहित अग्रवाल, नकुल अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, कुश अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, पुनीत पैगिया, विशाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, महिला अध्यक्षा विदुषी पाठक, सुरभि बंसल, उपाध्यक्षा काव्या अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, प्रगति अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *