February 15, 2026
IMG-20250820-WA0067.jpg

काशीपुर। महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह के बाजपुर रोड स्थित होटल द हैवन में बुधवार को महिला कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि युवा मताधिकार का अवसर प्रदान कर राजीव गांधी ने लोकतंत्र में मताधिकार के संवैधानिक अधिकार को मजबूती प्रदान की। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लता शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी उस परिवार से थे, जिसमें त्याग और बलिदान की भावना कूट-कूट कर भरी है। उन्होंने राजीव गांधी के सपने को पूरा करने के लिए देश में सद्भावना के वातावरण को मजबूत बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। वहीं, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी देश में सूचना क्रांति के जनक थे। उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। उनमें देशप्रेम की भावना जगजाहिर थी। वे युवाओं के प्रेरणास्रोत्र थे। आज हमें उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, इन्दू मान, लता शर्मा, कुमकुम, सुषमा गुप्ता, संगीता यादव, रुचिका अरोड़ा, आशा श्रीवास्तव, सीमा अग्रवाल, आशा श्रीवास्तव, वंदना डोभाल, चंचल शर्मा, मीनू गुप्ता, एकता अग्रवाल, संगीता बाठला, शिखा अग्रवाल, गीता चौहान, पूजा गुप्ता, त्रिवेणी चौहान, लीलावती, किरण चौहान, रेखा, किरन, रीता, मीना, बीना रानी, उर्मिला आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *