February 15, 2026
IMG-20250824-WA0051.jpg

काशीपुर, 24 अगस्त। गुरुकुल फ़ाउंडेशन स्कूल, काशीपुर में वार्षिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रदर्शनी “परम्परा 2025” का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि श्री दीपक बाली, मेयर नगर निगम काशीपुर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों को प्रेरणादायी आशीर्वचन दिए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार से जुड़े अद्वितीय मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने टेस्ला कॉइल, ध्वनि निरोधक तकनीक, जीपीएस युक्त सुरक्षा हेलमेट तथा ड्रोन आधारित आपदा राहत प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए बच्चों द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष पर्यटन और चालक रहित कार जैसे आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए।

नैनो टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, ग्रीन केमिस्ट्री, क्लाउड किचन, क्रिप्टो माइनिंग तथा पुरस्कार विजेता स्टेम्प्लिफाई प्रोजेक्ट प्रदर्शित कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की।

शैक्षणिक प्रदर्शनी के साथ सांस्कृतिक मंच पर भी विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, समूह गान और नाट्य मंचन के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इन विविध गतिविधियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मेयर श्री दीपक बाली ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि –
“ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मूल्यों का विकास करते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने मिलकर एआई (Artificial Intelligence) उपयोग संकल्प लिया, जिसमें प्रतिज्ञा की गई कि AI का प्रयोग केवल भलाई, प्रगति और समाज की सेवा के लिए ही किया जाएगा।

समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती चंपा कपूर, चेयरमैन श्री नीरज कपूर, निदेशक श्रीमती वसुधा कपूर, प्रधानाचार्य श्री प्रतीक गोयल सहित शिक्षकवृंद, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *