February 15, 2026
Screenshot_20250825_210536_WhatsApp.jpg

काशीपुर नगर के रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और आयुष्मान योजना का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। इलाज के दौरान बच्ची की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। कुमाऊं कॉलोनी निवासी पीहू नाम की बच्ची बीमार थी, जिसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इलाज आयुष्मान योजना से कराने की मांग की, लेकिन अस्पताल ने इलाज शुरू करने के साथ ही अलग से बिल भी वसूलना शुरू कर दिया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही बरतने और योजना का गलत फायदा उठाने के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि अस्पताल पर कार्रवाई के बाद ही बच्ची का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह हॉस्पिटल के खिलाफ की जाएगी। इतना ही नहीं, युवा नेता गगन कंबोज ने भी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए। गगन कंबोज का कहना है कि इस हॉस्पिटल पर पहले भी कई बार ऐसे आरोप लगे हैं लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कभी इस और ध्यान नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *