Screenshot_20250827_214549_WhatsApp.jpg

ओरिजन स्कोलास्टिका विद्यालय में गणेश चतुर्थी का पर्व इस बार इको-फ्रेंडली अंदाज़ में मनाया गया। पूरे कैंपस में भक्ति, उत्साह और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला।

बालवाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पीपल के पत्तों और वॉटर कलर्स से भगवान गणेश की रंग-बिरंगी आकृतियाँ बनाकर सबका मन मोह लिया। उनकी मासूम रचनात्मकता को देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

वहीं कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हाउस-वाइज क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। Albert House, Bose House, Newton House और Kalam House के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मिट्टी से अत्यंत आकर्षक गणेश प्रतिमाएँ बनाकर यह संदेश दिया कि भक्ति के साथ प्रकृति की रक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।

विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती उमा वत्सल्या ने बच्चों के उत्साह और उनकी सृजनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में कला और संस्कृति के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित करती हैं।

वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जगतर सिंह पन्नू ने कहा कि हमारे विद्यार्थी केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि सृजनात्मकता और सामाजिक संदेश देने में भी अग्रणी हैं। हमें गर्व है कि बच्चे परंपरा और प्रकृति दोनों के प्रति जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!