April 1, 2026
Screenshot_20250828_155256_WhatsApp.jpg


काशीपुर । बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में विगत 27 अगस्त गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणेश मेकिंग, पोस्टर मेकिंग एवं क्विज कंपटीशन का भव्य आयोजन किया गया । उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर संस्थान के यूजी विभाग द्वारा सभी विभागों के सहयोग से गणेश मेकिंग विद क्ले, पोस्टर मेकिंग कॉस्टेस्ट एवं भगवान गणेश के ऊपर ही एक क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में संस्थान के विद्यार्थियों ने खूब उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा क्ले के माध्यम से भगवान श्री गणेश की बहुत ही सुंदर आकृतियां बनाई साथ ही पोस्टर मेकिंग में भी पोस्टर कलर एवं वाटर कलर माध्यम से कागज के ऊपर भगवान श्री गणेश की चित्र अलंकृत किए इसके अतिरिक्त क्विज कंपटीशन में भी विद्यार्थियों ने भगवान गणेश से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देते हुए अपनी योग्यता को प्रदर्शित किया। डॉ निमिषा ने आगे बताया कि इस कंपटीशन में लगभग 80 से अधिक विद्यार्थियों में प्रतिभाग किया जिसमें गणेश मेकिंग में 12, पोस्टर मेकिंग में 15 एवं क्विज कंपटीशन में 53 विद्यार्थियों रहे, गणेश मेकिंग विद क्ले में बीबीए 5th सेमेस्टर के रोहित गिरी प्रथम बीबीए 1st सेमेस्टर की पायल द्वितीय एवं बीसीए 5th सेमेस्टर निकिता तृतीय स्थान पर रही, वहीं पोस्टर मेकिंग में बीबीए एलएलबी 1st सेमेस्टर की आकांक्षा गांधी प्रथम बीबीए 5th सेमेस्टर के रोहित गिरी द्वितीय एवं बीबीए 5th सेमेस्टर की खुशबू कुमारी तृतीय स्थान पर रही इसके अतिरिक्त क्विज कंपटीशन में विद्यार्थियों ने टीम के रूप में प्रतिभाग किया गया जिसमें प्रथम टीम बीबीए 5th सेमेस्टर की रही जिसमें आयुषी शर्मा, खुशबू कुमारी एवं रोहित गिरी ने प्रतिभाग किया वहीं द्वितीय स्थान पर भी बीबीए 5th सेमेस्टर के ही विद्यार्थी रहे जिसमें राहुल, यश वर्मा एवं जियाउद्दीन सैफी रहे जबकि तृतीय स्थान पर बीबीए 1st सेमेस्टर के अनिकेत, स्वास्तिक एवं प्रशांत रहे। उक्त प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया । इस सारे आयोजन में संस्थान के समस्त विभागों की फैकल्टी एवं स्टाफ ने बहुत ही सहयोग करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में विजेताओं को पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को संस्थान की चेयरमैन की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया जी ने साधुवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के अंदर एक प्रतियोगिता के भाव तो बने ही रहते हैं साथ ही उनके अंदर धार्मिक, सांस्कृतिक गतिविधियां भी संरक्षित होती हैं उन्होंने इसके लिए संस्थान के तीनों विभागों को बहुत-बहुत बधाई और एवं साधुवाद दिया।

डॉक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!