February 15, 2026
Screenshot_20250828_160530_WhatsApp.jpg

काशीपुर समर स्टडी हॉल विद्यालय में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को विधिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा न्याय तक सरल पहुंच के संबंध में जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुज भाटिया द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती आयशा फरहीन, सिविल जज जूनियर डिवीजन काशीपुर के स्वागत के साथ किया गया। शिविर में विशेषज्ञ वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, निशुल्क विधिक सहायता एवं सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर जानकारी प्रदान की। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। श्रीमती आयशा फरहीन ने बच्चों को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ने तथा नशा किस प्रकार समाज के लिए अभिशाप बना हुआ है के विषय में जागरूक किया । इसके साथ ही सर्किल अफिसर दीपक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा के विषय में जानकारी प्रदान की तथा विपरीत परिस्थितियों में वे किस प्रकार हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग कर सकते हैं के विषय में बताया । विद्यालय के प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित श्रीमती आयशा फरहीन सिविल जज जूनियर डिवीजन काशीपुर, पैनल एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा, श्रीमती गोमती चौहान, श्रीमती सोनम सिंघल, पी.एल.बी रणधीर सिंह, कुसुम लता, ड० शिवानी सिंघल तथा दीपक कुमार सर्किल ऑफिसर काशीपुर का आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता शिविर का आयोजन करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया, राजेंद्र फर्तयाल, अनीता तिवारी, पूनम अरोरा, निशा शर्मा, शुभांगी गुप्ता व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *