


85 वर्षीय माता जी की आंखे करेंगी किन्हीं दो लोगो के जीवन में उजाला, किया महादान
वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के माध्यम से समाजिक जागरूकता से संपन्न हुआ क्षेत्र में 19 वां नेत्रदान ।
दिनांक 30 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि लगभग 12.20 पर श्रीमति राधा मेहरोत्रा (पत्नी स्व. श्री जगत नारायण मेहरोत्रा जी) जी के देहावसान के पश्चात उनके पुत्र श्री विवेक महरोत्रा जी, श्री विनीत मेहरोत्रा जी एवम विपुल मेहरोत्रा जी ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। श्रीमती राधा मेहरोत्रा जी की मृत्यु के बाद भी अब उनकी आंखें दुनिया देखती रहेंगी । उनके नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के नेत्र प्रकाशित होंगे और उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे। माता मंदिर रोड निवासी माता जी स्वयं समाज सेवा व धार्मिक कार्यों में संलग्न रहीं एवम यह सराहनीय कार्य भी उनके जीवन प्रवृत्ति के अनुरूप रहा।
वसुधैव कुटुम्बकम के दायित्वधारियों की देखरेख में मुरादाबाद आई / नेत्र विभाग की टीम ने कागजी औपचारिकता पूरी कर ब्राह्मलीन राधा मेहरोत्रा जी के शरीर से दान की गई आंखे (कॉर्निया) प्राप्त कीं।
वसुधैव कुटुम्बकम् के संस्थापक सदस्य दीपक मित्तल जी ने बताया कि वसुधैब कुटुम्बकम् क्षेत्र के नागरिकों में नेत्रदान हेतु जागृति लाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग मानते हैं कि नेत्रदान के दौरान उनकी पूरी आंख निकाल दी जाती है, जिससे आंख का सॉकेट खाली रहता है, जो सच नहीं है। आमतौर पर केवल कॉर्निया जो आंख की सबसे बाहरी परत होती है, आसानी से निकाली जाती है।
उन्होंने यह भी बताया कि नेत्रदान के लिए जीवित रहते हुए नेत्रदान की कोई घोषणा न करने पर भी, किसी के गोलोक गमन के उपरांत भी परिवार जनों की सहमति होने पर नेत्रदान हो सकता है।
संस्था के संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल जी ने बताया कि नेत्रदान करने से किसी प्रकार का देह भंग नही होता।
समाजसेवी सुनील टण्डन जी ने वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए बताया कि 20 साल पहले इनके सगे भाई का भी मुरादाबाद में नेत्रदान हुआ था और इस श्रेष्ठ दान हेतु वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर की टीम की इतनी रात्रि में भी सक्रियता सराहनीय है। उन्होंने बताया कि नेत्रदान करवाने के लिए वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के नेत्रदान सहायता हेतु (24×7)
98370 80678 या 9548799947 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है।
संस्था के संरक्षक योगेश जिंदल जी, अध्यक्ष विकास जैन जी व संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल जी, दीपक मित्तल जी, आशीष गुप्ता जी, अनुज सिंघल जी, अंकुर मित्तल जी, प्रियांशु बंसल जी, सीए सचिन अग्रवाल जी, सौरभ अग्रवाल जी ने वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के अनुरोध पर सम्पन्न कराये इस महान कार्य के प्रति नेत्रदानी परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की तथा क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान कराने में सहयोग का आहवाहन किया।
🙏🙏

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
