April 1, 2026
IMG-20250830-WA0024.jpg

काशीपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राएँ सुश्री वंदना रौतेला एवं सुश्री कौशिकी को उनकी राष्ट्रीय सीनियर मिक्स्ड नेटबॉल चैम्पियनशिप में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा खेल एवं महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या द्वारा प्रदान किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। छात्राओं ने अपने परिश्रम, अनुशासन और प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!