February 15, 2026
Screenshot_20250830_162546_WhatsApp.jpg

काशीपुर श्रीराम इंस्टिट्यूट में शनिवार को एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के सहयोग से “अंडरस्टैंडिंग म्यूचुअल फंड” विषय पर निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से संस्थान की महिला संकाय एवं महिला स्टाफ सदस्यों के लिए रखा गया था।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को म्यूचुअल फंड निवेश के विभिन्न पहलुओं, लाभ एवं जोखिम, महँगाई और कर प्रभाव, तथा धन सृजन की रणनीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की टीम से श्री मुकेश सिंह मेहता (बिज़नेस सेंटर इंचार्ज), श्री ध्यान सिंह बिष्ट (एएमसी, काशीपुर) और श्री लक्की बिष्ट (सेल्स, एएमसी, काशीपुर) उपस्थित रहे।

संस्थान के निदेशक और प्राचार्य ने एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्त्वपूर्ण कदम हैं।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 डॉ0 योग राज सिंह और प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा सहित वरिष्ठ प्राध्यापक एवं महिला स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कुल 17 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से सत्र में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड द्वारा आयोजित भोज के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *