

श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, जसपुर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया l कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वर्गीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर एवं उनको नमन करके की गई l चेयरमैन राजकुमार सिंह ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्रों को न केवल शैक्षणिक रूप से बेहतर बनाते हैं, बल्कि उनके ज्ञान और विश्वास को भी बढ़ाते हैं। साथ ही नैतिक मूल्यों से भी परिचित कराते हैं। शिक्षक छात्रों को जीवन में असंभव कार्यों को संभव करने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग की छात्रा नूर अक्षा ने भाषण से बच्चों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान के बारे में बताया। बीएससी नर्सिंग एवं जी एन एम के छात्र-छात्रा ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर डॉ अवनीश चौहान, डॉ विनोद कुमार, मानस शर्मा, अतुल शर्मा, सलमान, शाहनवाज खान, पूजा बिष्ट, प्रतिभा, नेहा, मानसी समेत अन्य शिक्षक और छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
