February 15, 2026
Screenshot_20250906_140038_WhatsApp.jpg

काशीपुर शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर Ek Onkar Global Academy में भव्य “काशीपुर शिक्षा रत्न अवॉर्ड समारोह” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा जगत और समाज की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

इस विशेष अवसर पर काशीपुर विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा जी ने The Touchwood School के प्रिंसिपल Mr. Kavish Siddiqui को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए “काशीपुर शिक्षा रत्न अवॉर्ड” से सम्मानित किया।

👉 समारोह की शोभा बढ़ाने वाले प्रमुख अतिथियों में डॉ. रवि साहोटा समेत काशीपुर के कई वरिष्ठ शिक्षाविद शामिल रहे।

✨ इसी अवसर पर अन्य महान शिक्षाविदों और संस्थानों से जुड़े नामचीन व्यक्तित्वों को भी “काशीपुर शिक्षा रत्न अवॉर्ड” से नवाज़ा गया –

  • प्रोफेसर आसिफ़ हुसैन (Retired Government Professor)
  • नक़ी उद्दीन (Army Public School)
  • कपिला मैम (Kapila Institute)
  • मनोज मिश्रा सर (Gyanarthi Media)
  • गौरव गर्ग (Master International School)

इन सभी को शिक्षा और समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने कहा –
“यह सम्मान उन शिक्षकों और प्राचार्यों का है जो शिक्षा को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर बच्चों को जीवन और समाज में आगे बढ़ने की सही दिशा देते हैं।”

✨ यह पल The Touchwood School समेत पूरे काशीपुर के लिए गर्व का क्षण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *