February 15, 2026
Screenshot_20250906_143411_WhatsApp.jpg

काशीपुर। जलभराव से त्रस्त वार्ड नंबर-13 के वाशिंदों ने आज नगर निगम पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि उनके घरों के चारों तरफ विगत कई वर्षों से जलभराव हो रहा है। जो कि 100 मी. लम्बा बहुत बड़ा क्षेत्र है। वर्तमान में उनके घरों के दक्षिण में नई सड़क का निर्माण हो रहा है। नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जलभराव की समस्या हेतु माह अगस्त में स्थलीय निरीक्षण कर ठेकेदार को नई सड़क से पूर्व 5 नालियों को सड़क क्रॉस करके निर्माण के आदेश दिये गये। आदेश के बाद नाली निर्माण हुआ लेकिन दो दिन बाद ही स्थानीय निवासियों के द्वारा नाली को तोड़ दिया ग‌या जिसके बारे में ठेकेदार एवं पार्षद को पता है। उसके बाद नालियों का पुनः निर्माण नहीं हुआ। बताया कि उनके द्वारा मुख्य नगर आयुक्त को समस्या से अवगत कराया गया।मुख्य नगर आयुक्त द्वारा प्रशासनिक टीम के साथ 3 सितम्बर को दोपहर बाद स्थलीय निरीक्षण कर नगर निगम के जेई एवं ठेकेदार को नाली निर्माण (सड़क क्रॉस करते हुए) का आदेश दिया गया। इसके बावजूद मुख्य नगर आयुक्त एवं प्रशासन के दिये आदेश को ठेकेदार द्वारा पूर्ण न करके नाली निर्माण नहीं किया गया एवं सड़क निर्माण जारी रखा राया। प्रदर्शन कारियों ने कहा कि प्रशासन के आदेश के बावजूद नाली निर्माण न कर उन्हें भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने महापौर से अनुरोध किया कि समस्या का समाधान कर उनके साथ न्याय करें। इस दौरान आशु रहेजा, देवेश पाठक, आलोक, अनिल, आराधना, विनीता, निर्देश आदि तमाम लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *