

काशीपुर। शहर की सर्वाधिक सक्रिय सामाजिक संस्थाओं में से एक श्री कायस्थ सभा काशीपुर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर “शिक्षा रत्न सम्मान समारोह” का भव्यता के साथ आयोजन किया गया जिसमें 51 सदस्यीय शिक्षक मंडल के अतिरिक्त बड़ी संख्या में कायस्थजनों ने प्रतिभाग किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से करने के उपरांत कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था के सचिव अभिताभ सक्सेना एडवोकेट ने कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन सभी शिक्षकों का सम्मान करना है, जो अपने ज्ञान की रोशनी से समस्त समाज को अंधकार रूपी अज्ञान से बचाए हुए हैं। उन्हीं सभी शिक्षकों को समर्पित इस कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि आज के इस कार्यक्रम का मंच मुख्य अतिथि से लेकर कार्यक्रम अध्यक्ष तक शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति से सुशोभित है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि समाज को सही दिशा प्रदान करने में शिक्षकों के योगदान के बदले कोई भी सम्मान पूर्ण नहीं है परन्तु इस तरह के कार्यक्रम न सिर्फ शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाते हैं बल्कि शिक्षा कार्यों को और अधिक उत्कृष्टता के साथ करने हेतु प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे सेवानिवृत शिक्षक नरेंद्र सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, अनीता भटनागर तथा प्रधानाचार्य प्रदीप सक्सेना ने अपने संबोधन में कार्यक्रम आयोजकों की भूरिभूरि प्रशंसा करते हुए सभी को शिक्षक समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित छात्र शुभ सक्सेना, कृतज्ञ सक्सेना एवं छात्राओं सृष्टि भटनागर, पारी भटनागर, मान्यता सक्सेना, अर्चिता सक्सेना आदि को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने हेतु सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम के समापन हेतु कार्यक्रम अध्यक्षीय संबोधन में बोलते हुए डा. हरिओम सक्सेना ने कहा कि श्री कायस्थ सभा काशीपुर के इतिहास में प्रथम बार इस तरह के आयोजन को देखकर मन प्रफुल्लित है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, संस्थाध्यक्ष गौरव सक्सेना, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना सहित समस्त कार्यकारिणी बधाई की पात्र है। समाज के जिस भी हिस्से में समाज के शिक्षकों का इस तरह सम्मान किया जाता है वो समाज सदैव ही उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है ।
कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारी राकेश सक्सेना, यशवर्धन सक्सेना, स्वतंत्र नवीन एडवोकेट, ज्ञानेंद्र सक्सेना, अरविन्द सक्सेना बंटी, किशन अवतार सक्सेना, संरक्षक अशोक सक्सेना, सुशील सक्सेना, सुनीत माथुर, मुकेश सक्सेना एवं शिक्षक सरिता सक्सेना, अलका सक्सेना, इंद्रा सक्सेना, संतोष सक्सेना, राजीव सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, मनीष कुमार सक्सेना सहित 51 सदस्यीय शिक्षक मंडल की उपस्थित रही।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
