February 15, 2026
Screenshot_20250907_134830_WhatsApp.jpg

काशीपुर। श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के गुरु गद्दी पर बैठने के 350वें वर्ष दिवस एवं
सिक्ख समाज के 9 वें गुरु तेगबहादुर साहब जी एवं उनके साथ ही शहीद हुए भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी के 350 वें शहीदी दिवस को समर्पित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी अमृतसर साहिब के द्वारा एक शहीदी नगर कीर्तन जो आसाम से चलकर लगभग 2500 किमी. में जगह-जगह पर सिक्खों के बड़े स्थानों पर रुकते हुए सोमवार 8 सितंबर को काशीपुर श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे में विश्राम कर मंगलवार 9 सितंबर को प्रातः 8 से 9 बजे के बीच दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। काशीपुर के नजदीकी जसपुर, बाजपुर एवं अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में आई संगत नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के दर्शन करेगी। दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में सिक्ख एवं अन्य समाज के व्यक्तियों आने की आशा है। बाजपुर रोड स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने उक्त जानकारी पत्रकारों को दी। वहीं, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने बताया कि यह शहीदी नगर कीर्तन ऐतिहासिक है। इतिहास यह बताता है कि मुस्लिम काल में औरंगजेब के द्वारा यह कहते हुए कि हिन्दुस्तान के हर हिन्दू को मुसलमान बनाया जाना है, कश्मीर के नवाब को प्रतिदिन हजारों की तादाद में हिन्दुओं के जनेऊ उतरवाने और उन्हें मुसलमान बनाने का निर्देश दिया गया। कश्मीर के पंडित दुःखी होकर पंजाब में आनन्दपुर साहब पहुंच कर श्री गुरू तेगबहादुर साहिब जी को मिले और अपना दुःख बताया। श्री गुरु तेगबहादुर जी ने कहा कि इसके लिए किसी बड़ी संत आत्मा को बलि देनी पड़ेगी। कश्मीर से आये पंडितों के द्वारा यह कहने पर कि आपसे बड़ी संत आत्मा और किसकी होगी जिसका सर्मथन मात्र 9 वर्ष की उम्र में श्री गुरू गोविन्द सिंह जी ने भी किया। श्री गुरू तेगबहादुर सिंह जी ने आये पंडितों को कहा कि आप जाकर औरंगजेब को संदेशा पहुंचाओ कि अगर आप हमारे गुरू श्री तेगबहादुर साहब जी को मुसलमान बना लें तो बिना किसी विद्रोह के भारत के सारे हिन्दू मुसलमान बनना स्वीकार कर लेंगे। यह कहकर श्री तेगबहादुर जी अपने 5 साथियों को साथ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गये। औरंगजेब उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने के प्रति असमर्थ रहा एवं दिल्ली में जहां शीशगंज गुरुद्वारा है वहां उनका कत्ल कर दिया गया। तदोपरांत औरंगजेब ने जनेऊ उतारकर मुसलमान बनाने का आदेश वापस ले लिया।
विधायक श्री चीमा ने बताया कि संबंधित नगर कीर्तन में उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंच रहे हैं। मुख्यमन्त्री श्री धामी का संभवतः रात्रि विश्राम काशीपुर में होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमन्त्री 9 सितम्बर को 8 से 9 बजे के बीच गुरुद्वारा साहिब में संगत के दर्शन करेंगें और गुरू ग्रन्थ साहिब जी को मत्था टेकेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता आशीष गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *