Screenshot_20250909_145447_WhatsApp.jpg

काशीपुर श्रीराम इंस्टिट्यूट  में आज उद्यमिता (Entrepreneurship) पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन काशीपुर के सेंटर हेड श्री पुनीत कुमार एवं सीनियर फैकल्टी श्री गुरविंदर सिंह का संस्थान के अध्यक्ष श्री रवींद्र कुमार, निदेशक प्रो0 डॉ0 योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

श्री पुनीत कुमार ने छात्र- छात्राओं को सम्बोधित कर कहा कि नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन आपको केवल उधमित्ता ही नहीं अपितु अन्य रोजगारपरक अवसरों के लिए तैयार करती हैं उन्होंने NSIC काशीपुर में होने वाले विभिन्न क्रियाकलापों के सम्बन्ध में उपस्थित छात्र- छात्राओं को अवगत कराया।

संस्थान के निदेशक प्रो0 डॉ0 योगराज सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा उत्तराखंड में उद्यमिता की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा उत्तराखंड एक ऐसा प्रदेश है जहाँ परंपरा और नवाचार का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहाँ की धरती ने ऐसे कई प्रेरणादायक उद्यमियों को जन्म दिया है जिन्होंने स्थानीय संसाधनों के आधार पर राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। उन्होंने विशेष रूप से ऑर्गेनिक इंडिया (देहरादून) और हिमालयन हाट (कोटद्वार) का उल्लेख किया, जिन्होंने उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादों जैसे जैम, जड़ी-बूटियाँ और जूस को वैश्विक बाजारों तक पहुँचाया। इसके अतिरिक्त, हिमालयन फ्रेश प्रोड्यूस (नैनीताल) जैसे स्टार्टअप किसानों को शहरी उपभोक्ताओं से जोड़ रहे हैं।

NSIC के सीनियर फैकल्टी श्री गुरविंदर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र- छात्राओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किये जायेंगे।

कार्यक्रम कि शुभवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 डॉ0 योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा, विभागाध्यक्ष शोवित त्रिपाठी, शिक्षक,तथा छात्र- छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सार्थक बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!