Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। पांच दिन पूर्व तालाब पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। एसपी काशीपुर के कार्यालय में आज आयोजित जनता दरबार के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में ग्राम सरवरखेड़ा निवासी रफीकन ने बताया कि उसके 60 वर्षीय पति रज्जाक पुत्र शब्बीर अहमद लगभग 3 वर्ष से मछली पालन व्यापारी के ग्राम पैगा स्थित मछली के तालाब में चौकीदारी का कार्य कर रहे थे। 4 सितंबर को सुबह करीब 9  बजे मछली व्यापारी ने सूचना दी कि रज्जाक की पैगा स्थित तिलाब में चौकीदारी करते वक्त मृत्यु हो गई है। उसने बताया कि वह अपने दामाद व अन्य लोगों के साथ तालाब पर गई तो पति रज्जाक चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थे। उन के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। उसे शक है कि मछली व्यापारी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके पति रज्जाक की हत्या कर दी, क्योंकि काफी समय से उसके पति मछली व्यापारी से अपनी मजदूरी के पैसे मांग रहे थे और पूर्व में भी उसके पति के साथ मजदूरी के पैसे को लेकर मछली व्यापारी के द्वारा मारपीट की गई थी। हत्या का शक जाहिर करते हुए रफीकन ने कहा कि उक्त मछली पालन व्यापारी के द्वारा ही उसके पति की हत्या की गई है। रफीकन का कहना है कि उसके द्वारा इस बाबत थाना आईटीआई में तहरीर सौंपी गई, रफीकन ने एसएसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!