February 15, 2026
Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। प्लाट बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार एएसपी से लगाई गई है। नगर के मौहल्ला खालसा निवासी संदीप सक्सैना पुत्र कृष्ण कुमार सक्सेना ने एएसपी अभय सिंह को प्रार्थना-पत्र सौंपकर बताया कि ग्राम रम्पुरा काशीपुर निवासी एक व्यक्ति से आपसी शहरी ताल्लुकत रहे हैं। इसके चलते उक्त व्यक्ति ने ग्राम सरवरखेड़ा में स्थित एक प्लाट उसे दिखाया और खुद को उसका मालिक बताते हुए पांच लाख रूपये में बेचने का सौदा किया। इस पर 30 नवंबर 2022 को बयाने के रूप में अपने मोबाइल से ऑनलाइन साठ हजार रुपये उक्त व्यक्ति को अदा किये तथा तय किया गया कि उक्त व्यक्ति अपने उक्त प्लाट की रजिस्ट्री 30 मई 2023 तक करा देगा और उक्त सौदे की कुल बची रकम चार लाख चालीस हजार रूपये बैनामे से पूर्व या बैनामे की तिथि पर अदा कर दी जाएगी। प्रार्थना-पत्र में संदीप ने बताया कि 30 मई 2023 से पूर्व उसने शेष रकम चार लाख चालीस हजार रूपये ऑनलाइन व नकद उक्त व्यक्ति को अदा कर दी और उक्त प्लाट की रजिस्ट्री कराने को कहा लेकिन उक्त व्यक्ति के द्वारा टालमटोल करते रकम प्राप्त करने के बावजूद भी उक्त प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करायी गयी। शक के चलते उक्त प्लाट की जानकारी निकाली गई तो पता चला कि उक्त प्लाट किसी अन्य के नाम पर है, जो कि राजस्व रिकार्ड में भी दर्ज है। संदीप ने धोखाधडी कर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की गुहार एएसपी से लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *