February 15, 2026
Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। समस्त प्रजापति समाज, ग्रामसभा बैतवाला के तत्वावधान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान समारोह 16 सितंबर, दिन मंगलवार को सायं 4 बजे माँ भगवती राइस इंडस्ट्रीज परिसर, ग्राम बैतवाला में संपन्न होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक, विधानसभा जसपुर डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष (जनपद काशीपुर) मनोज पाल शिरकत करेंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर अध्यक्ष अजय मौर्य , ब्लॉक प्रमुख जसपुर श्रीमती अनुप कौर, ब्लॉक प्रमुख काशीपुर श्रीमती चन्द्रप्रभा जिला पंचायत सदस्य चरणजीत सिंह संजौता तथा ग्राम प्रधान बैतवाला श्रीमती कुलविंदर कौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के आयोजन में माँ लक्ष्मी सीएस एंड राइस मिल, माँ भगवती राइस इंडस्ट्रीज, जय माँ दुर्गा राइस मिल परिवार तथा प्रजापति महासभा काशीपुर का सहयोग रहेगा। आयोजन समिति से जयचन्द गोला, धर्मवीर गोला, मोहित गोला, मृदुल गोला, अनिकेत गोला, मयंक गोला, नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश प्रजापति एडवोकेट पार्षद गुंजन प्रजापति, शिवांश गोले और रवि प्रजापति आदि ने समस्त क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *