Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुए वृद्ध ने इलाज के दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रविवार शाम हेमपुर डिपो गौशाला निवासी 80 वर्षीय जगत सिंह पुत्र रामचरण सिंह कहीं काम से गए थे। इस बीच गौशाला क्षेत्र में ही ट्रेन की चपेट में आकर वह घायल हो गए। उनको एलडी भट्ट उप चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जगत के बेटे चंद्रपाल सिंह ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि उनका पैर किस ट्रेन की चपेट में आकर कटा है।
क्योंकि हादसे के बाद वह लोग इलाज करवाने में जुट गए थे और न ही यह पता चल सका कि वह गांव से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक के पास आखिर किस काम से गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!