

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने दिलाया भरोसा
देहरादून राजधानी में बादल फटने की घटना से लेकर पूरे उत्तराखंड में मानसून ने इस बार जमकर तबाही मचाई है। अतिवृष्टि के चलते आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य पर मुख्यमंत्री धामी लगातार नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 अगस्त धराली से शुरू हुआ आपदा का दौर देहरादून में बादल फटने की घटना तक जारी है। देहरादून में बादल फटने से बड़े पैमाने पर जान माल की हानि हुई है, पुल,सड़क, पेयजल लाइनों सहित बड़े पैमाने पर सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार है, उन्होंने आपदा पीड़ितों तक सहायता पहुंचाने, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश किए हैं।
मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि सरकार जल्द ही जनजीवन को पूरी तरह सामान्य करेगी। मुख्यमंत्री धामी ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत जनता से भी आपदा पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने का आग्रह किया है

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
