February 15, 2026
Screenshot_20250922_181408_WhatsApp.jpg

मेल भेज कर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी

दिल्ली के भाऊ गैंग ने मांगी रंगदारी

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित ओलिविया कॉलोनी में रहने वाले देश के नामी यू-ट्यूबर एवं व्लॉगर सौरभ जोशी को अज्ञात बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगने की धमकी दी गई है मामले को लेकर शहर में सनसनी फैल गई है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है जानकारी के मुताबिक, सौरभ जोशी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 सितंबर को उन्हें जीमेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल भेजने वाले ने खुद को कुख्यात ‘भाऊ गैंग’ से जुड़ा बताया और गैंग के सरगना को ‘छोटा डॉन’ नाम से मशहूर बताया, जो दिल्ली में सक्रिय है। आरोप है कि मेल में सौरभ जोशी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही, रकम न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। वहीं पुलिस अब इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *