February 15, 2026
IMG-20250922-WA0093.jpg

काशीपुर। शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हर वर्ष आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होता है। इस वर्ष यह पावन पर्व सोमवार, 22 सितंबर से प्रारंभ हुआ है, जो कि गुरुवार 2 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन संपन्न होगा। मान्यता है कि जब नवरात्रि का प्रारंभ सोमवार से होता है, तो देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर होता है। इसे अत्यंत मंगलकारी माना गया है क्योंकि यह सुख-समृद्धि, राष्ट्र में उन्नति और कल्याण का प्रतीक है। वहीं नवरात्रि का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग दिव्य स्वरूपों की उपासना को समर्पित होता है। इस अवधि में भक्तजन उपवास और पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ करते है।
शास्त्रों के मुताबिक शारदीय नवरात्रि में सच्चे मन से की गई आराधना का फल व्यक्ति को अवश्य मिलता है और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। हालांकि, इस दौरान मंदिरों से लेकर घर-आंगनों तक भक्ति का उल्लास और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहता है। यही नहीं देशभर में जगह-जगह देवी की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है और भक्तजन गीत, नृत्य और भक्ति रस में लीन होकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। हमें आपको इस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए एक सुखद अनुभूति हो रही है। उज्जवल भविष्य की कामनाओं सहित UNIKO परिवार की ओर से आप और आपके परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। जिस तरह नवरात्रि का हर दिन नई ऊर्जा देता है, वैसे ही UNIKO आपके घर को देता है मजबूती और भरोसा, क्योंकि नहीं किसी से कम, UNIKO में है दम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *